सम्मान के साथ महिलाओं का जीने का अधिकार है : सांसद

सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार ने मुस्लिम समाज की महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। तीन तलाक के कारण मुस्लिम बहनों का जीवन नरक बना गया थासांसद भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से जिला पंचायत सभागार में तीन तलाक विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं को कानून बना कर अधिकार दिया गया। पति की मृत्यु के बाद संपत्ति पर केवल बेटों का नाम नहीं होगा, बल्कि पहला नाम पत्नी का होगा। दूसरी बार जब भाजपा सरकार बनी तो पिता की संपत्ति में बेटी को भी अधिकार दिया। पंचायत चुनावों में एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए देने का काम भी भाजपा सरकार ने किया। नपा अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि तीन तलाक कानून को लेकर महिलाओं को जागरूक करना होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि तीन तलाक समाज के लिए कलंक था।। शिक्षिका अल्पना सिंह ने कहा कि तीन तलाक एक ऐसा अभिशाप था जो हमारी बहनों को अकल्पनीय पीड़ा देता था। जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा, पूर्व विधायक रोवद्र प्रताप मल्ल, कृष्णानाथ राय, विशंभर मिश्र, जितेंद्र पांडेय, रामशीष प्रसाद आदि मौजूद रहीं।